@Saurabh Dwivedi
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार जन आशीर्वाद यात्रा मे दिव्या त्रिपाठी ने शिरकत की। अपने कार्यों व सामाजिकता के बल से पहचान बनाने वाली दिव्या त्रिपाठी को महिलाएं हाथोंहाथ लेती नजर आई हैं। महिलाओं के स्वागत सत्कार से उनमे अपार उत्साह नजर आया। आखिर कौन होगा जो जनपद इस नाम से परिचित नहीं हो ?
![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2021/05/wp-1621670711857.jpg)
जो अब सत्तारूढ दल भाजपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत हुई हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से संपूर्ण जनपद मे युवा वर्ग , पुरूष और महिलाएं सभी मे सर्वसम्मति से उल्लास नजर आया। कहीं किसी की ना नुकुर या आपत्ति जैसे स्वर की भनक तक नहीं लगी जैसा कि अमूमन किसी दल मे किसी के मनोनयन पर होता रहा है।
![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2021/08/wp-1629460263777.jpg)
कौन है दिव्या त्रिपाठी ? इस प्रश्न के जवाब मे बुंदेलखण्ड की महिलाओं के नेतृत्व का सार छिपा हुआ है। वैसे तो सेमरिया जगन्नाथी की प्रधान रहीं हैं परंतु इनकी ख्याति अपने भाषणों को लेकर है व लोक व्यवहार से जानी जाती हैं। जनपद के प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना और सदा नई सोच के साथ खड़ा होना इनके व्यक्तित्व की पहचान है।
आरक्षण की वजह से दोबारा प्रधान का चुनाव लड़ नहीं सकीं तो इधर विचारों से राष्ट्रवादी होने का लाभ मिला और भाजपा को भी नारी शक्ति के रूप मे किसी ऐसी सशक्त सक्रिय नारी की ही आवश्यकता थी। संभवतः जनपद के इतिहास मे यह पहली ऐसी महिला जिलाध्यक्ष कहलाएंगी जो प्रतिभा के आधार पर संगठनात्मक राजनीति मे प्रवेश की हैं।
![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2021/06/wp-1622948642054.jpg)
यह सच है कि भाजपा जैसे दल को महिलाओं के क्षेत्र मे बड़ी बढ़त मिलेगी। और महिला राजनीति के लिए एक आदर्श भी स्थापित होगा। इधर मनोनयन के साथ ही जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश खरे ने सोशल मीडिया पर जैसे ही बधाई संदेश दिया वैसे ही बधाइयों की सावन मे बारिश होने लगी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने उनके मनोनयन पर अपार हर्ष व्यक्त किया। तो जनपद के सैकड़ों युवाओं ने बधाई संदेश प्रेषित किए।
जनपद मे महिलाओं का नेतृत्व करने वाली भाजपा नेत्री पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने भी दिव्या त्रिपाठी के मनोनयन पर पार्टी का एक अच्छा फैसला बताया और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह संगठन मे महिलाओं की सक्रियता को पहले से अधिक कर देंगी।
जन आशीर्वाद यात्रा मे दिव्या त्रिपाठी आकर्षण और चर्चा का विषय रहीं। इस दौरान मानिकपुर विधानसभा के युवा विधायक आनंद शुक्ला ने सत्कार करते हुए कहा पार्टी के इस निर्णय का हम अपार हृदय से स्वागत करते हैं , आपके आने से आधी आबादी की सहभागिता बढ़ेगी व जनपद के लिए नजीर होगा।