SHARE

पहाड़ी / चित्रकूट : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वपूर्ण पहल मिशन शक्ति जो अपने चार चरण मे महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रसिद्धि हासिल कर चुकी है उसके पांचवे चरण की शुरुआत गुरूवार को चित्रकूट जनपद मे हुई , पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देशन मे जनपद मे नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण मे समस्त थाना क्षेत्रों मे एण्टी रोमियो टीमो द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों मे भ्रमण किया गया , थाना पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर मे जन चौपाल आयोजित हुई।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय उपस्थित रहीं तो वहीं थाना प्रभारी रीता सिंह की उपस्थिति भी संयुक्त रूप से नारी शक्ति के सशक्त नेतृत्व का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत कर रही थी।

क्षेत्राधिकार राजापुर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानून ने महिलाओं को बहुत से अधिकार दे रखे हैं जिन्हें आप नही जानतीं तो मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम से आप जैसी ग्रामीण महिलाओं को शोषण के खिलाफ सुरक्षा के संदर्भ मे कानून की जानकारी होनी चाहिए जैसे किसी तरह की समस्या हो तो पुलिस को 112 नंबर पे काॅल कर के सूचना दे सकती हैं और महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्प डेस्क की भी शुरुआत हो चुकी है और ज्यादा से ज्यादा महिला कांस्टेबल की नियुक्ति हुई है जिससे महिलाओं को अपनी बात कहने मे सरलता होगी।

जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थाना प्रभारी रीता सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का पांचवा चरण शुरू हो चुका है जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। उन्होंने कहा कि बहुत सारी महिलाएं थाना तक अपनी बात नही पहुंचा पाती हैं इसलिए सरकार सभी गांवो मे महिला कांस्टेबल की नियूक्ति कर रही है जिससे महिलाएं अपनी बात कह सकें और थाना मे अपनी बात का निराकरण करा सकें।

गाँव की महिलाएं क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय एवं थाना प्रभारी रीता सिंह से काफी घुल मिल सी गई थीं। कार्यक्रम समापन के पश्चात महिलाएं उनसे गांव के माहौल और कामकाज का वार्तालाप करती नजर आईं !

प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर मे आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम मे करीब एक सैकड़ा महिलाएं एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं। जिनको महिला कांस्टेबल द्वारा कानून से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112 , 1090 , 1076 , 108 , 181 , 102 , 1098 और 1930 सहित साइबर क्राइम व थाने मे स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे मे जानकारी दी गई। कुलमिलाकर मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम से पुलिस ने महिलाओं को सम्मान सुरक्षा और सशक्त होने का भरोसा दिया है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote