SHARE

भारतीय जनता पार्टी कुछ अलग करने के लिए जानी जाती है। सन् 2013 मे चाय पर चर्चा करने वाली पार्टी अब टिफिन पर बैठक कर योजनाओं की चर्चा करती है तो भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाने वाला विपक्ष को कुछ सूझ नही रहा और लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की यह बैठक अहम मानी जा रही है।

जनपद चित्रकूट मे कार्यक्रम संयोजक रामबाबू गुप्ता से हमारी खास बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्णय से मुझे यह जिम्मेदारी दी गई जैसा मेरा स्वभाव रहा है कि समाज मे भेदभाव ना हो और स्नेह प्रेम वाला समाज हो , यह बिल्कुल वैसा ही कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम मे बूथ के कार्यकर्ता से लेकर जनपद के कार्यकर्ता और नेता घर से टिफिन लेकर आते हैं और आपस मे मिल बांटकर भोजन करते हैं। यह एक रोचक कार्यक्रम है जिसमे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होनें कहा कि महिला मोर्चा की टीम ने शानदार भूमिका निभाते हुए प्रमुखता से व्यवस्था को संभाला जिसके लिए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी व उनकी टीम धन्यवाद के काबिल है , ऐसे ही अनुसूचित मोर्चा , अल्पसंख्यक मोर्चा एवं युवा मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा किसान मोर्चा ने उत्साह से कार्यक्रम मे भाग लेकर ऐतिहासिक कार्यक्रम बना दिया।

बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता और नेता उपस्थित हुए। इतनी भीषण गर्मी मे भाजपा का कार्यकर्त्ता देश के लिए काम करता है जो यहाँ से योजनाओं की जानकारी लेकर गांव तक जनता से चर्चा करेगा।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय एवं पूर्व सांसद भैरोंप्रसाद मिश्र ने कहा कि समरसता का संदेश देने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिस प्रकार से पूरे प्रदेश मे एवं देश भर मे इसका सफल आयोजन हो रहा है उससे विपक्ष बौखला गया है।

सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह ने कहा कि बैठक मे योजनाओं की जानकारी बूथ एवं मंडल के कार्यकर्ताओं को याद दिलाई गईं जिससे लाभार्थियों से भाजपा का कार्यकर्ता संपर्क कर बात करेगा।

कार्यक्रम मे लवकुश चतुर्वेदी , महामंत्री अश्वनी अवस्थी का संचालन एवं जिला महामंत्री डा. आलोक कुमार पाण्डेय , हबीब खान , दशरथ प्रजापति , तीरथ तिवारी , मीडिया प्रभारी राजा त्रिपाठी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्र व उनकी टीम , पहाड़ी मंडल अध्यक्ष विनोद द्विवेदी सहित विधानसभा कर्वी के सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote