SHARE
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महिला मोर्चा नारी शक्ति से आगामी 10 फरवरी को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम करेगी। जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाएं शिरकत करेंगी। ऐसी बहने जो सामाजिक कार्यों मे बढ़कर हिस्सा लेती हैं सभी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

चित्रकूट : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद लोकसभा चुनाव से पूर्व गांव की महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए भाजपा ने योजना बनाई है। जिसकी विशेष जिम्मेदारी महिला मोर्चा को सौंपी गई है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि शहर के डाक बंगले मे नारी शक्ति वंदन अभियान की बैठक संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी रहे , श्री चतुर्वेदी ने कहा कि नारी शक्ति को जागरूक कर भाजपा के साथ चलने का खास कार्यक्रम रखा गया है।

Hotel sphatic Chitrakoot

उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महिला मोर्चा नारी शक्ति से आगामी 10 फरवरी को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम करेगी। जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाएं शिरकत करेंगी। ऐसी बहने जो सामाजिक कार्यों मे बढ़कर हिस्सा लेती हैं सभी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने के लिए अधिनियम पारित कर एक नए युग की शुरुआत की है। ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने कहा कि नारी शक्ति का विकास लीडर के रूप मे होगा और देश की राजनेताओं मे नारी शक्ति का अहम स्थान होगा।

जन एक्सप्रेस

पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि अब ग्राम प्रधान से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक मे नारी शक्ति की संख्या ज्यादा हो सकेगी। इसलिए शहर हो या गांव की महिलाएं सब भाजपा के साथ भागेदारी कर आगामी लोकसभा चुनाव मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस कार्यक्रम मे महामंत्री आलोक कुमार पाण्डेय , अश्विनी अवस्थी , राजेश्वरी द्विवेदी , विनीता द्विवेदी , राखी चौबे , अर्चना सिंह सहित संगठन के आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote