SHARE

चित्रकूट : कामतानाथ अनाथों के नाथ और गरीबों के नाथ हैं। अमीर भी कामतानाथ के दर पर कामनाओं की पूर्ति हेतु आते हैं और 5 किलोमीटर का परिक्रमा करते हैं। आस्था और श्रृद्धा के केन्द्र मे महिला मोर्चा ने पीएम मोदी का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया।

भोर मे ही जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी संगठन की बहनों के साथ दर्शन करने पहुंच गईं। दर्शन के पश्चात परिक्रमा किया। परिक्रमा मार्ग मे बैठे हुए जरूरतमंद लोगों को दान दिया। साधु संतो को भी दान स्वरूप भेट देकर प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

कामतानाथ मंदिर प्रमुख द्वार मे विधिवत पूजा करते हुए आरती की गई और एक स्वर से बहनों ने नरेन्द्र भाई मोदी के लिए प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी कहती हैं कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता होने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले हमारे प्रधानमंत्री हैं। देश की जनता को ऐसे प्रधानमंत्री पर गर्व होता है। हम जहां भी गए और मोदी जी के विषय पर बात की तो लोगों ने उत्साहपूर्ण जवाब दिए। उनका नेतृत्व जनता ने हृदय से स्वीकार किया है।

इस कार्यक्रम मे महामंत्री विनीता द्विवेदी , राखी चौबे और ममता तिवारी सहित अन्य बहनें उपस्थित नजर आईं। जिन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन की बधाइयाँ दीं और भगवान से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote