SHARE
उपरोक्त तस्वीर मे माता पिता सहित उनके परिवार का साधारण जीवन साफ झलक रहा है चूंकि हर तस्वीर अपने समय की हस्ताक्षर होती है।

साधारण से परिवार मे जन्म लेने वाले बचपन के अजय सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश राज्य मे सूर्य के समान प्रकाश फैलाने वाले योगी आदित्यनाथ हैं। जो इतने बड़े राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो महराज जी के नाम से प्रसिद्ध हुए।

बचपन से लेकर युवा अवस्था तक की कहानी बेहद दिलचस्प है। उत्तराखंड जो कभी उत्तर प्रदेश का भूभाग था। सन 2000 मे उत्तर प्रदेश से अलग हुआ। लेकिन भारत की धार्मिक आध्यात्मिक पहचान का बड़ा केन्द्र है। वहीं पले – बढ़े और स्नातक की शिक्षा ग्रहण की फिर परमात्मा को जो मंजूर था वही हुआ और अजय सिंह बिष्ट से नाथपंथ के संत महंत योगी आदित्यनाथ हो गए।

Contact & Donate

लेकिन उनका परिवार आज भी साधारण सा जीवन जीता है। जो अपने आप मे आदर्श है। समय-समय पर महराज जी परिवार के बीच पहुंचे तो बड़ी सरलता सहजता से मुलाकात हुई और फिर वापस हो जाते जनसेवा के लिए।

यह इतिहास मे दर्ज हो जाएगा कि जब उत्तर प्रदेश की सत्ता एक योगी के हाथ मे आई तब श्रीराम भगवान का मंदिर बनकर तैयार हुआ। केन्द्र मे मोदी सरकार तो यूपी मे योगी सरकार की डबल इंजन की सरकार के समय राम मंदिर निर्माण बनना शुरू हुआ।

जब देश – प्रदेश की राजनीति मे परिवार वाद चरम पर रहा तब एक सन्यासी ऐसा आया जिसने परिवार का कभी मोह नही किया। जिसके लिए सत्ता धर्म सबसे बढ़कर रहा। जो सभी धर्म के अच्छे लोगों को एक साथ लेकर जन जन की सेवा करते हैं। उपरोक्त तस्वीर मे माता पिता सहित उनके परिवार का साधारण जीवन साफ झलक रहा है चूंकि हर तस्वीर अपने समय की हस्ताक्षर होती है।

image_printPrint
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes