
भाजपा नेत्री ने पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, राहत का भरोसा
शिवरामपुर, चित्रकूट :
बीते दिन शिवरामपुर में हुई भीषण आगजनी की घटना ने तीन परिवारों भूरा कपाड़िया, राकेश कपाड़िया और संतराम कपाड़िया की वर्षों की मेहनत, घर का सामान और जीवन के सपनों को चंद पलों में राख कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद आज भाजपा नेत्री दिव्या त्रिपाठी सेक्टर संयोजक शिवकुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना।
दिव्या त्रिपाठी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए कहा, “इस दुख की घड़ी में हम केवल संवेदना ही नहीं, संकल्प लेकर आए हैं कि प्रशासनिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर हरसंभव सहायता सुनिश्चित कराई जाएगी।” उन्होंने मौके पर हुए नुकसान का वस्तुनिष्ठ आकलन करते हुए तत्काल राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

दिव्या त्रिपाठी ने यह भी कहा कि भाजपा परिवार हर दुःखी नागरिक के साथ खड़ा है यही पार्टी की नीति, नीयत और निष्ठा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के पुनर्निर्माण में सहयोग करें।
अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, “अग्नि पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिले और उनका जीवन फिर से सामान्य हो, यही हमारी कामना है।”
शिवरामपुर अग्निकांड ने जहां एक ओर जनमानस को झकझोरा है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया है।








