
पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास तब शुरू हुआ जब केन्द्र मे मोदी सरकार आई और कांग्रेस की सरकार मे जो उपेक्षा इन राज्यों की हुई थी उससे भारत असुरक्षित था। चूंकि यह सीमावर्ती राज्य हैं जहाँ पड़ोसी देश का खतरा हमेशा बना रहता था और अखंड भारत एक भारत इन राज्यों से ही बनता है। इसे ध्यान मे रखते हुए मोदी सरकार ने नागालैंड , त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों पर विकास और विश्वास का संगम स्थापित करने की कोशिश की जिसका परिणाम ये विधानसभा चुनाव हैं।
एक बार फिर साबित हुआ कि जनता ढोंग पसंद नही करती। इस सदी का सबसे बड़ा ढोंग भारत जोड़ो यात्रा थी। अगर वास्तव मे भारत जोड़ना होता तो कांग्रेस अपने शासन काल मे इन राज्यों का सर्वप्रथम विकास की होती तो आज इन राज्यों के परिणाम मे जीरो नही होती। साफ संदेश है कि राहुल गांधी और कांग्रेस की इस यात्रा को जनता ने नकार दिया है।
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव से इस वर्ष अन्य राज्यों पर होने वाले विधानसभा चुनाव को संदेश देने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी स्पष्ट मत है कि जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर पूर्ण विश्वास बना हुआ है।

विपक्ष कितनी भी अफवाह फैला ले लेकिन जनता जान चुकी है कि विश्व मे भारत की शानदार छवि बन रही है और वाकई मे प्रधानमंत्री ने देश का सर नही झुकने दिया। जनता को पता है यूरोप मे युद्ध की उथल-पुथल के बावजूद भारत मे विश्व के मुकाबले मंहगाई दर कम है और भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है।
जनता उस सोच को हरा रही है जो तुष्टीकरण करने के लिए जानी गई। जिस सोच ने भारत को विकास के मामले मे बहुत पीछे ला खड़ा किया और सशक्त व समृद्ध नही होने दिया। अब भारत कमजोर छवि से सशक्त छवि का बनकर उभर रहा है तो जनता विपक्ष के नकली दावों और अफवाहों का गुब्बारा फाड़ दे रही है और इस तरह विपक्ष की हवा निकल जाती है।
यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नेतृत्व सशक्त और विश्वसनीय साबित हुआ है। यह विश्वास और एकता की विजय है। किसान को सम्मान निधि और कोरोना काल से लगातार गरीब शोषित वर्ग को मुफ्त राशन योजना की विजय है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से हर कच्चा घर अब पक्का मकान बनता जा रहा है। जिससे जनता के बीच मोदी सरकार और राज्य मे डबल इंजन की सरकार का विश्वास का गठबंधन मजबूत हुआ , भाजपा और जनता का यह गठबंधन 2024 मे फिर मोदी सरकार बनाएगा।