
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में 22 अप्रैल को ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में अभिलाषा गुप्ता नंदी शामिल होंगी। यह कार्यक्रम आनंद रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजक दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि यह एक गैर-राजनीतिक जागरण अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की अवधारणा से होने वाले लाभों व अब तक हुए नुकसान की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में गैर राजनीतिक व सामाजिक विचारधारा से जुड़ी नारी शक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में वन नेशन वन इलेक्शन प्रदेश समिति की सदस्य रंजना उपाध्याय मौजूद रहेंगी तथा अध्यक्षता डा. प्रमिला मिश्रा करेंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में जनपद की नारी शक्ति के भाग लेने की संभावना है। संयोजिका दिव्या त्रिपाठी ने अपील की है कि अधिक से अधिक महिलाएं इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।