
चित्रकूट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना–प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
धरने का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी की माताश्री पर अभद्र टिप्पणी करना संपूर्ण भारत के लिए शर्मनाक है। कांग्रेस समर्थकों की गाली नारी समाज का अपमान है। राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की जाएगी।”

धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी, राखी चौबे, अर्चना सिंह, विनीता द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर “नारी के सम्मान में भाजपा है मैदान में” का संदेश दिया और कांग्रेस नेतृत्व पर मर्यादा भंग करने का आरोप लगाया।
यह धरना केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसे नारी सम्मान और सामाजिक शिष्टाचार से जोड़ा गया। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पूरे मुद्दे को महिलाओं की गरिमा के अपमान से जोड़ा। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावी समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां महिला मतदाताओं के बीच संदेश देने की कोशिश साफ झलक रही है।









