SHARE
प्रधानमंत्री का संदेश

भाजपा 42 वर्ष की हो गई है। 42 वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया , देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को गरीबों की पार्टी कहा और भेदभाव की रत्ती भर गुंजाइश को भी समाप्त करने का संदेश दिया.

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण मे सरकारी मशीनरी के लक्ष्य का संकेत भी दे दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी का लक्ष्य पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है। गरीबों , दलितों और पिछड़ों उनके उत्थान के लिए काम करना भाजपा का लक्ष्य है। जो गरीब है जरूरतमंद है सरकारी मशीनरी उनके हित के लिए काम करने का लक्ष्य बना ले।

भाजपा की चार राज्यों मे दोबारा सरकार बनने के बाद स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मे अलग ही आत्मविश्वास झलक रहा था। उन्होंने डा. अंबेडकर और ज्योतिबाफुले के आने वाले जन्मदिन पर दलित बस्तियों मे उनका जन्मदिन मनाने और जीवन चरित्र पर प्रकाश डालने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है।

विश्व के साथ साथ देश इस वक्त विपरीत परिस्थित से गुजर रहा है। पहले महामारी और अब रूस – यूक्रेन युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। लेकिन आम गरीब आदमी के जीवन के लिए भारत सरकार ने हर कोशिश की है। देश के 80 करोड़ पात्र लोगों को मुफ्त राशन देना जन जीवन को सामान्य बनाए रखने की कोशिश का एक हिस्सा है। जब गरीब आदमी की दो वक्त की रोटी का जुगाड़ ना हो पाता उस समय मुफ्त राशन सबसे बड़ा राहत पैकेज बनकर उभरा है। सरकार इसमे तीन सौ करोड़ अलग से खर्च कर रही है।

स्वच्छता दिवस और समरसता दिवस देश और समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं और पहचान बन रहे हैं। हाल ही मे एक खबर प्रकाशित हुई जब राजपूतों ने बाल्मीकि समाज के लोगों को भोज पर आमंत्रित कर सम्मानित ढंग से भोजन कराया। यह परंपरा श्रीराम के समय चली आ रही है और स्वयं प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के आयोजन मे बाल्मीकि समाज के लोगों के पैर धुलकर सम्मानित कर समाज को एक बड़ा संदेश दिया था।

स्वच्छ भारत और समरस भारत हर भारतीय का सपना होना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य है जो 6 अप्रैल 1980 मे सोचा गया आज उन्हीं महापुरूषों के विचार धरातल पर साकार हो रहे हैं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote