SHARE
राष्ट्र रंगोली का उद्घाटन चित्रकूट प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि, भाजपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, रामसागर चतुर्वेदी, अश्वनी अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया।

चित्रकूट। सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकूट के परिक्रमा पथ पर ‘राष्ट्र रंगोली’ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। रंगोली के माध्यम से रामायण दर्शन और भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

राष्ट्र रंगोली का उद्घाटन चित्रकूट प्रभारी संजीव श्रृंगी ऋषि, भाजपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, रामसागर चतुर्वेदी, अश्वनी अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत इस राष्ट्र रंगोली का निर्माण कराया गया। रंगों के माध्यम से रामायण दर्शन, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का प्रयास किया गया।

दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, संस्कृति और राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाना है। चित्रकूट की पावन भूमि पर बनाई गई यह भव्य रंगोली भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भव्य रंगोली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।

image_printPrint
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes