SHARE

चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं से संवाद का सिलसिला शुरू कर दिया है। नारी शक्ति को विश्वास मे लेने के लिए भाजपा ने विशेष अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत लेकर छत्तीसगढ के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी दो दिन के प्रवास मे चित्रकूट आईं।

मानिकपुर जक्शन मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी का स्वागत किया , इस दौरान महिला मोर्चा की महामंत्री विनीता द्विवेदी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

चित्रकूट प्रवास मे पहुंची विभा अवस्थी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की वनवास की धरा धाम मे आकर गहन आध्यात्मिक धार्मिक अनुभूति हुई , यहां की महिलाएं बेहद सक्रिय हैं। रसिन पहुंचकर उन्होंने स्वयं सहायता समूह व आंगनबाड़ी मे कार्य कर रही बहनों से मुलाकात की और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं से पूछा कि योगी – मोदी सरकार मे आप लोगों को क्या लाभ मिला ? तो स्वयं सहायता समूह काम करने वाली महिलाओं ने कहा कि सरकार की सहायता से ही  हम समूह बनाकर काम कर रहे हैं और हर घर को उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर व चूल्हा मिलने से महिलाओं को बहुत सुकून मिला है , हर घर मे शौचालय होने से अनेक प्रकार की बीमारियां होना बंद हुई हैं जिससे धन अस्पताल के बजाए घर के कार्यों मे लगता है और बचत का बड़ा हिस्सा दिखने लगा।

इस प्रकार से प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने लाभार्थी बहनों से भी मुलाकात की जिनसे उन्होनें नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तृत वार्ता की और बताया कि अब राजनीति मे सामान्य परिवेश की महिलाएं भी विधायक और सांसद बनकर परिवार और देश का नाम रौशन कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारियों को अधिकार देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम दोनों सदन पारित करवा कर स्पष्ट संदेश दिया है कि नारियों के सम्मान और अधिकार के लिए केवल और केवल भाजपा सरकार सोचती है वरना कांग्रेस ने सबसे अधिक समय तक शासन कर परिवार के विकास के अलावा समाज और देश के विकास के लिए कुछ खास काम नही किया और अब जाकर महिलाओं को जो अधिकार मिला है उससे तय है कि विकसित भारत मे महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकेगी।

दैनिक जागरण झांसी संस्करण

दूसरे दिन भी वो स्कूल – कालेज की युवतियों से वार्तालाप करती रहीं और देश के विकास मे नारियों की भूमिका पर प्रकाश डालती रहीं साथ ही चित्रकूट धाम मे मठ मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त कीं। उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्य बहनों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की ताजा जानकारी देकर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का आह्वान कीं ,  इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी अपनी जिला कार्य समिति के साथ उपस्थित रहीं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote