SHARE
आप पशु प्रेम , प्रकृति प्रेम पर्यावरण संरक्षण एवं गरीब जरूरतमंद की सेवा के लिए विख्यात है  और नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बनकर नारी शक्ति के लिए काम करती हुई नजर आती हैं। एक वर्ष पूर्ण होने पर लोग उन्हें विशेष विशेषण की संज्ञा देते हुए बधाई देते नजर आए।

चित्रकूट : मुख्तार अंसारी की बहू निखत को जेल मे छापा डालकर गिरफ्तार करने के बाद चर्चा मे आई पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने चित्रकूट मे एक वर्ष पूर्ण होने पर अंग्रेजी मे ट्विट किया जिसे चित्रकूट एवं देश के हर नागरिक को समझना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक वृदा शुक्ला ने ट्विट करते हुए लिखा कि धर्म नगरी चित्रकूट मे एव वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। चित्रकूट आने से पहले यहां के बारे मे सुन रखा था जिसका संबंध रामायण से है , जहां श्रीराम ने पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण सहित साढ़े ग्यारह वर्ष बिताए थे।

चौदह वर्ष के वनवास मे सबसे अधिक समय श्रीराम ने चित्रकूट धाम के घने जंगल और पर्वतों मे बिताया था। उन्होंने लिखा कि श्रीराम ने कामदगिरि पर्वत मे सबसे अधिक समय व्यतीत किया। जो धनुषाकार पर्वत है और इसकी पूजा व परिक्रमा स्थानीय नागरिकों एवं देश – विदेश से आ रहे भक्तों द्वारा की जाती है।

कामदगिरि पर्वत का परिक्रमा मुख्य है। आम हो या खास सभी थके – परेशान लोगों को यहां कि परिक्रमा कर शांति मिलती है। मन को शांति मिलती है। उन्होंने लिखा कि भरत यहीं श्रीराम को मनाने आए थे कि अयोध्या के वास्तविक राजा आप श्रीराम हैं।

चित्रकूट के शान अखाड़ो का वर्णन करती हैं एवं यहां के मंदिरों की दिव्यता भव्यता का वर्णन कर अद्भुत दर्शन महसूस कराती हैं। बेहद ही कम शब्दों मे देश – विदेश के धार्मिक – आध्यात्मिक लोगों को आकर्षित करता ट्विट चित्रकूट की दिव्यता का बड़ा प्रमाण बनता है।

लेखन के लिए प्रसिद्ध पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला यहां के नागरिकों का वर्णन करते हुए लिखती हैं कि यहां के प्रत्येक नागरिक के मन मे रामायण बसती है। यहां के नागरिक धार्मिक आध्यात्मिक स्वभाव के हैं।

यहां के संत समाज का भी अद्भुत वर्णन करते हुए उनके महत्व को दर्शाती हैं। रामचरितमानस के रचियता लेखक संत तुलसीदास के दोहे का वर्णन कर पुनः चरितार्थ कर देती हैं ….

” चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर | तुलसीदास चंदन घिसे तिलक देत रघुवीर |

वो आत्मीय आध्यात्मिक वर्णन करते हुए कहती हैं कि राम चित्रकूट के प्रत्येक नागरिक के हृदय मे बसते हैं , यकीनन हिन्दू धर्म ग्रंथ कहते हैं कि आत्मा मे परमात्मा का वास है और प्रत्येक मानव के हृदय मे परमात्मा का वास होता है इसलिए मनुष्य जब प्रत्येक व्यक्ति मे परमात्मा का दर्शन करने लगे तो राम हों या कृष्ण सबके हृदय मे ही विराजमान हैं।

वनवासी राम ने चित्रकूट से सेवा समर्पण और प्रकृति संरक्षण का दर्शन प्रदान किया है जिसे शासन – प्रशासन के जिम्मेदार व्यक्ति अपना लें तो यकीनन वास्तविक राम राज्य स्वयं अवतरित होने लगेगा।

बतौर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धाम का ऐसा वर्णन ट्विटर या सोशल मीडिया डिजिटल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर एसपी वृंदा शुक्ला के नाम पर दर्ज हो गया है।

एसपी वृंदा शुक्ला हमेशा चर्चित रहने वाली पुलिस अधीक्षक हैं तो बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम करने के लिए जानी जाती हैं। निखत अंसारी प्रकरण के बाद हाल ही मे ठंड के मौसम मे गर्मी बढ़ा देने वाले एक सड़क दुर्घटना के राजनीतिक प्रकरण पर भी आपने निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया कि कानून संविधान और नियम के आधार पर चलता है नाकि भावुकतापूर्ण मुद्दा बनाने से दबाव मे चलेगा। वह इस पूरे प्रकरण मे संयमित नजर आईं और ना झुकूंगी ना दबुंगी ना कानून का सर झुकने दूंगी का संदेश देते हुए नजर आईं।

धर्म नगरी चित्रकूट के ऐसे वर्णन से आम जन भी खूब प्रसन्न नजर आ रहे हैं कि उनके इस तरह के वर्णन से हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के धार्मिक आध्यात्मिक इतिहास को पुख्ता बल प्राप्त हो जाता है। इससे चित्रकूट धाम मे भक्ति के भाव से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी जिससे धार्मिक नगरी के सर्वांगीण विकास की यात्रा चलती रहेगी और मानव समाज का भी धार्मिक एवं आध्यात्मिक विकास होगा। आप पशु प्रेम प्रकृति प्रेम पर्यावरण संरक्षण एवं गरीब जरूरतमंद की सेवा के लिए विख्यात है और नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बनकर नारी शक्ति के लिए काम करती हुई नजर आती हैं। एक वर्ष पूर्ण होने पर लोग उन्हें विशेष विशेषण की संज्ञा देते हुए बधाई देते नजर आए।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote