SHARE

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सिर्फ एक व्यक्तित्व ही नही अपितु एक संस्था हैं। उनकी कार्यशैली से प्रभावित हो फालोवर्स ने फाउंडेशन बना लिया जिसका नाम रखा गया गडकरी ब्रिगेड फाउंडेशन। इस फाउंडेशन का विस्तार देश भर मे होने लगा है इस हेतु मध्यप्रदेश के भोपाल मे एक बैठक संपन्न हुई।

मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भोपाल के होटल आरके पैलेस मे प्रदेश भर के जनपद से सदस्य और पदाधिकारी आए व सहभागिता की जबकि बारिश की वजह से कुछ सदस्य नही आ सके फिर भी बहुत ज्यादा नंबर मे फाउंडेशन के जिम्मेदार सदस्य आए।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्य बोलता है। उनके काम की वजह से एक बड़ा वर्ग पसंद करने लगा है और लोग देश के प्रति समर्पित होकर कार्य इस हेतु एक प्रेरणात्मक व्यक्तित्व का लोगों मे गहरा असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रभारी संतोष मिश्रा के सामने विश्वास मत पारित हुआ कि संगठन का विस्तार संपूर्ण मध्यप्रदेश मे हो रहा है। अभी प्रदेश संगठन राष्ट्रीय संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर रहा है और जनपद स्तर पर संगठन विस्तार की योजना बनी है जिसको भविष्य मे ग्राम स्तर पर लागू किया जाएगा।

अंत मे उन्होंने बैठक मे आए हुए समस्त सहयोगी साथियों का आभार जताया और बोले कि केन्द्रीय मंत्री और हम सबके आदर्श नितिन गडकरी के विचार जन जन तक पहुंचाए जाएंगे जिससे राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया अनवरत चलती रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय व रेखा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से आगामी एजेंडा सभी के सामने प्रस्तुत किए कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जन कल्याणकारी योजनाओं से जन जन को अवगत कराने कार्य प्रथम वरीयता मे किया जाएगा।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote