SHARE

प्रदेश अध्यक्ष की लक्ष्य भेदी दृष्टि नगर निकाय चुनाव पर टिक चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे पश्चिम के सूरज भूपेन्द्र सिंह चौधरी सबके सामने प्रस्तुत हुए हैं ; राजनीति संभावनाओं का केन्द्र है जिसमे पूर्वोत्तर के बजाय बीजेपी ने 2024 मे कमल खिलाने के लिए पश्चिम के सूरज को जिम्मेदारी सौंपी है जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मजबूत इरादे विभिन्न साक्षात्कार मे जाहिर कर दिए हैं।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्रकूट ने फेसबुक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व मे भाजपा पुनः केन्द्र की सत्ता संभालेगी जिसमे उत्तर प्रदेश पुनः महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

उन्होंने जिस प्रकार से अपने पहले ही साक्षात्कार मे कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया और कहा कि मुझे कार्यकर्ताओं की सक्रियता मेहनत और क्षमता पर विश्वास है। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रोत्साहन मिला। भाजपा संगठन आधारित पार्टी जिसमे कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है और जब एक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बनता है तो सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल भविष्य के लिए बढ़ जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि वह अपनी पहली चुनौती नगर निकाय चुनाव को मानते हैं। नगर निकाय चुनाव मे भाजपा के खाते मे सबसे ज्यादा सीटें आएं इसके लिए मेरी कोशिश रहेगी। जिससे साफ जाहिर हुआ कि उनकी लक्ष्य भेदी दृष्टि नगर निकाय चुनाव पर टिक चुकी है।

निकाय चुनाव सामान्य कार्यकर्ता के चुनाव होते हैं और दल के लिए काम करने वाले बहुत से कार्यकर्ता इन चुनाव पर किस्मत आजमाने के इच्छुक होते हैं जो देश हित की सोच रखकर नगर स्तर पर पंचायत स्तर मे काम करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की उम्मीदों का मौसम नगर निकाय चुनाव होता है और इस चुनाव की विजय 2024 के लिए बूस्टर डोज होगी। जिससे कार्यकर्ता अधिक ऊर्जा के साथ पुनः भाजपा विजय का शंखनाद करेगा। 

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote