
शीत लहर अपने चरम पर है। बुन्देलखण्ड गर्मी और सर्दी दोनो के लिए जाना जाता है , यहाँ मौसम का हर मिजाज दिखता है। इसी सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण होने लगा है। समाजसेवी ऐसे कार्य करते रहते हैं। विधान परिषद सदस्य संत समाज को कंबल देते नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो मे विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर संत समाज को कंबल भेट करते नजर आए। उनका अंदाज आकर्षण का केन्द्र बन गया।

जब उन्होंने संत समाज को प्रणाम किया तब उनके भाव सेवा और समर्पण के साथ नजर आ रहे थे। इस विकराल ठंड मे कंबल ही सबसे बड़ा सहारा बनता है। संत हमेशा भौतिक जीवन के लोगों का सहारा बनते हैं इसलिये संत समाज की सेवा संसारिक जन को करना चाहिए।
विधान परिषद सदस्य ने बातचीत मे कहा कि आध्यात्मिक जीवन जीने वाले संत समाज की सेवा और दर्शन से पुण्य लाभ होता है। ऐसी ठंड मे संत समाज के लिए कंबल देकर मानसिक ताकत मिली। उन्हें प्रणाम कर अत्यंत खुशी हुई। संत समाज हमारे जैसे सांसारिक लोगों का कष्ट निवारण कर देते हैं इसलिए संत परंपरा बनी रहनी आवश्यक है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने संत समाज के प्रति समर्पित रहें।