SHARE
इन्हीं दिनों मे भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी उनके पति संतोष त्रिपाठी व महिला मोर्चा महामंत्री एवं अन्य सहयोगी सुरवल माफीदार का पुरवा पहुंच पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चित्रकूट देव त्रिपाठी से मिलकर संवेदना प्रकट की।

भाजपा नेता देव त्रिपाठी को सान्त्वना देने जनपद चित्रकूट का जन जन पहुंच रहा है। पहले माँ की तेरहवीं संपन्न होते ही यादें नही धूमिल हुईं कि अब पिता गर्भदत्त असावर प्रसाद त्रिपाठी की तेरहवीं करने का समय समीप आ आ रहा है। जिसे भी सूचना मिली सभी शोक की लहर मे डूब गए।

इन्हीं दिनों मे भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी उनके पति संतोष त्रिपाठी व महिला मोर्चा महामंत्री एवं अन्य सहयोगी सुरवल माफीदार का पुरवा पहुंच पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चित्रकूट देव त्रिपाठी से मिलकर संवेदना प्रकट की।

माँ की तेरहवीं मे प्रदेश स्तर के नेता आए थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी भी सम्मिलित हुए थे। जनपद का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता पहुंचा था। प्रदेश स्तर के बहुत से नेता व्यस्तता के चलते नही आ पाए थे।

अब पिता के परलोक गमन की सूचना मिलते ही प्रदेश स्तरीय नेता देव त्रिपाठी को फोन द्वारा सान्त्वना दे रहे हैं। और तेरहवीं भंडारा प्रसाद लेने के लिए 29 तारीख को चित्रकूट आने की पूरी संभावना जता रहे हैं।

फौरन ही माता और पिता के दुख को सहन करना सरल नही होता। दुख जब आभास होता है तो एक समुद्र दुख का आदमी के अंदर बहने लगता है। और भाजपा ऐसा दल है जो परिवार की तरह है और कार्यकर्ता देवतुल्य होता है इसलिए अपने परिवार के कार्यकर्ता विधानसभा चित्रकूट के नेता देव त्रिपाठी के घर भंडारा कार्यक्रम मे 29 अक्टूबर को तमाम प्रदेश स्तरीय नेता चित्रकूट आएंगे और पिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote