SHARE

15 वें राष्ट्रपति के रूप मे एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू विशाल अंतर से विजयी हुई हैं। आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनने से देश का वह वर्ग गौरवान्वित होगा जिनके उत्थान के लिए लोकतंत्र की मूल भावना है।

किसी को उम्मीद नही थी लेकिन भारत के उत्थान हेतु चिंतनशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पद हेतु एक ऐसी महिला का सुझाव दिया जिसे सबने सर्व स्वीकार किया।

यहाँ तक कि वोटिंग के समय विपक्ष के वह लोग भी वोट करने को सोचने लगे जो एनडीए के विरोध मे सोचते हैं परंतु उत्तर प्रदेश मे सपा के सहयोगी रहे राजभर और सुभासपा के विधायकों ने खुलेआम एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्रकूट दिव्या त्रिपाठी ने कहा यह भाजपा की सोच का स्पष्ट उदाहरण है कि देश के अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति को सम्मान देना जानती है , द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज अपने उज्जवल भविष्य के लिए सपने देखने लगेगा और साकार करेगा।

वह बोलीं साफ झलक रहा है कि मायने नही रखता कि आपका जन्म कहाँ हुआ है बल्कि अपनी लगन और परिश्रम के बल पर गरीब से अमीर हो सकते हैं और प्रधान से प्रधानमंत्री तक का सफर तय कर सकते हैं , एक दिन देश का राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। ऐसे उदाहरण बताते हैं कि हम आजादी के अमृत काल मे हैं।

दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि चित्रकूट भाजपा मे खुशी की लहर है और समाज का प्रत्येक वर्ग द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से गौरवान्वित है , यह विश्व मे भारत की अलग पहचान वाली पताका फहराने जैसा निर्णय रहा , जो तय करता है कि प्रधानमंत्री की सोच अंत्योदय से भारत उदय की ओर अग्रसर है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote