SHARE

राजापुर / चित्रकूट : जन जन के राम जन मन के राम प्राणों के राम भारत देश के जन मन और प्राणों मे राम बसते हैं। एक आदर्श राज्य की कल्पना अगर की गई तो वह नाम रामराज्य का है और चित्रकूट धाम श्रीराम के वनवास काल की वजह से प्रसिद्ध हुआ तो संत तुलसीदास ने यही जन्म लेकर राजापुर नगर को तुलसीधाम के नाम से चरितार्थ कर दिया।

संत तुलसीदास के पुरातन नगर राजापुर मे जब राम जी की चरण पादुका पहुंची तो व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि लोगों की आंखो मे आंसू आ गए , लोग बहुत भावुक हो गए। क्योंकि राजापुर का श्रीराम के जीवन चरित्र से सबसे गहरा लगाव है। संत तुलसीदास ने जिस तरह से राम चरित्र का वर्णन कर रामचरितमानस लिखी उससे हर राजापुर वासी श्रीराम के नाम से रोम रोम से लगाव रखता है।

तुलसी स्मारक मे चरण पादुका पहुंची तो नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र ने माथे पर रखकर प्रणाम किया। वहीं भरत की तरह सर पर चरण पादुका रखकर चल पड़े। यह स्मरण करने योग्य है कि भरत जी ने सर पर श्रीराम चरण पादुका रखकर अयोध्या तक की यात्रा की थी और सिंहासन पर राम चरण पादुका रखकर रामराज्य को साकार किया था।

श्रीलंका से चलकर अयोध्या की ओर पहुंच रही राम चरण पादुका राम वनगमन पथ से होकर गुजर रही है। चित्रकूट से अयोध्या की ओर यात्रा आगे बढ़ चुकी है। जहां शासन प्रशासन के लोग पूजन कर स्वागत सत्कार कर रहे हैं। आम जन दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा है।

संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर बाबूजी , सतीश चंद्र मिश्रा , व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता , सुभाष चंद्र अग्रवाल , राकेश नामदेव , जुगराज केशेरवानी , अशोक सोनी अशोक सोनकर , लल्लन गोसाई राकेश नामदेव और संत महात्मा जी नगर के व्यापारी और समाजसेवी लोग दरवाजे दरवाजे चरण पादुका पर फूल बरसा इस मौके पद चित्रकूट अपर पुलिस अधीक्षक , एसडीएम राजापुर प्रमोद झा व कोतवाल मनोज सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote