
चित्रकूट : उत्तर प्रदेश भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान एवं पूर्व की तरह विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का किया है। हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस भी मनाया जाएगा।

मंगलवार को शहर के गणेश बाग मे महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चर्चा की , महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि जनपद चित्रकूट मे इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाएं अपने आस पड़ोस के लोगों से संवाद कर 15 अगस्त को घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाने को प्रेरित करेंगी।
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी , तृप्ति तिवारी , विनीता द्विवेदी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। जिन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के महोत्सव को मनाने के साथ विभाजन के दिन की भी याद करने से आने वाली हर पीढ़ी को स्मरण रहेगा कि आजादी कितने बलिदान और संघर्ष से मिली है और अब हर घर तिरंगा अभियान से घर घर से तिरंगे का स्वाभिमान सबके मन को भाएगा।