![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2023/09/wp-16957003551904869471385322046052.jpg)
चित्रकूट : जनसंघ की विचारधारा से जन्मी भाजपा अब देश के ज्यादातर राज्यों मे सत्ता मे है और केन्द्र मे भी भाजपा एनडीए गठबंधन की भी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब – मजदूर और किसान के हित मे कार्य करने के लिए जाने जा रहे हैं , और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के यही विचार थे।
![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2023/09/wp-1694071615412.jpg)
जनपद चित्रकूट मे भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर जन्म जयंती कार्यक्रम मनाकर पंडित जी के विचारों पर प्रकाश डालने का काम किया। जिससे आम लोग स्व. उपाध्याय के महान विचारों को जानकर जीवन मे अपना सकें , भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी कुछ ऐसा ही कहते हैं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस विचार का बीजारोपण किया वह आज फलीभूत हो रहा है , हम सब उनकी संताने हैं जो गरीब और मजबूर हर व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं यह बड़े सौभाग्य की बात है। पंडित जी इस जन्म जयंती पर नमन करते हुए लक्ष्य अंत्योदय का संकल्प ले रहे हैं और इसी संकल्प के साथ एक बार फिर केन्द्र मे मोदी सरकार लाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनाव तक वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार से काम करेगा।
![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2023/09/fb_img_16956995750787856825323574249425-1024x1024.jpg)
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को हाथ जोड़कर नमन किया और पुष्प अर्पित कर स्व. उपाध्याय के विचारों को कहते हुए बोले कि आज उनकी वजह से हम सबको जनता की सेवा करने का अवसर मिला व राष्ट्र निर्माण मे भागीदार हो रहे हैं। हमे हमेशा हर अच्छे विचार का सम्मान करना चाहिए और लक्ष्य पर ध्यान लगाकर भाजपा का हर कार्यकर्ता संपूर्ण समर्पण से डट जाए और अबकी बार सरकार बनी तो सपनों का भारत सबको नजर आएगा।
![](https://satyamevjayte.org/wp-content/uploads/2023/09/fb_img_16956293699447373671941212917667-1024x461.jpg)
कार्यक्रम मे उपस्थित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि एक विचार का बीज हमारे महापुरूष बो जाते हैं फिर अंकुरित होकर वह एक महान वट वृक्ष की तरह खड़ा रहकर हम सबको छांव देता है , आज यही हो रहा उनका त्याग और तपस्या का फल हम लोगों को काम करने के लिए मिल रहा है। लक्ष्य सदैव हमारे सामने रहे हैं और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लक्ष्य को लेकर चलते रहेंगे तो जनता उत्थान करने वाले को बड़ी जिम्मेदारी सौंपती है इसलिए भरोसा है कि लक्ष्य 2024 को भाजपा का हर कार्यकर्ता भेदकर रहेगा और विपक्ष पस्त हो जाएगा।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी ने कहा कि देखिए पंडित जी महान विचारक थे और आज उनके विचारों की वजह है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और जनहित के लिए राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है।
इधर कुछ कार्य से सांसद बांदा अपरिहार्य रूप से निकल गए , इससे पहले पंडित जी के तस्वीर चरणारबिंदु को स्पर्श कर प्रणाम किए और व्यापक रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का प्रकाश कार्यकर्ताओं के मन मे फैलाए कि एकात्म मानववाद एक ऐसा विचार कि हर मनुष्य को एक वाक्य मे समझ मे आ जाएगा कि हम सब एक हैं एक ही ईश्वर की संतान हैं समभाव और समर्पण से फिर एक बार लक्ष्य अन्त्योदय लक्ष्य पीएम मोदी फिर से पर निगाहें टिका लेना है।
कार्यक्रम मे सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह भाजपा जिला महामंत्री डा. आलोक कुमार पाण्डेय , अश्वनी अवस्थी सहित अनगिनत भाजपा कार्यकर्ता सर्किट हाउस मे उपस्थित रहा।