SHARE

@Saurabh Dwivedi

समय परिवर्तन का साक्षी होता है। राजनीति समय के अनुसार वैसे ही बदलती है जैसे प्रकृति मौसम की तरह बदलती है या एकाएक प्रकृति परिवर्तन ले आती है। ऐसा ही कुछ जनपद चित्रकूट की राजनीति मे घटित हुआ जो भविष्य मे एक संवेदनशील राजनीति का परिचायक होने के विभिन्न कारणों से साफ दर्शाता है।

अशोक जाटव संगठन और जमीनी राजनीति के लिए जाने जाते हैं। सबसे बड़ी बात कि यह एक वैचारिक नेता हैं और विचारों के मामले मे भी युवा कहलाए जाते हैं। जिन्होंने हमेशा विचारों को महत्व दिया और प्रतिभा का सम्मान किया। यह विशेष गुण इनके सभी करीबी जानते हैं। इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर इनकी ताजपोशी से जनपद मे राजनीति के नए आयाम बनने की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है।

जैसी राजनीति की जरूरत क्षेत्रीय स्तर पर है और प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर है वैसी राजनीति के द्वार खुलने की पुरजोर संभावना हृदय को महसूस होती है। उनसे उम्मीद भी है जैसा कि वो कहते हैं कि ग्रामीण विकास की योजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा। भ्रटाचार मुक्त राजनीति की चर्चा करते हैं। वहीं वह राजनीति मे युवाओं की भागेदारी को सुनिश्चित करने वाली शख्सियत हैं जो आज एक बड़ी ताकत के रूप मे बनकर उभरे हैं।

Pls. Donate for support us.

भारतीय जनता पार्टी के मातृ संगठन से आए हुए नेता हैं। जिन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्त्ता हित मे काम करने की कोशिश की व संगठन के हित मे हर एक आवश्यक कार्य को अंजाम दे सके। बीच मे इनकी राजनीतिक तरीके पर नकारात्मक टिप्पणी करने वाले भी उठे थे पर कुछ ही समय पश्चात इन्होंने स्वयं को फिर सिद्ध किया। प्रदेश मंत्री बनकर पार्टी के लिए कुशलता से काम करने लगे और फिर एक बड़ी सच्चाई जिला पंचायत अध्यक्ष बन जाना है , जबकि एक चुनाव राजापुर नगर पंचायत का हारने का इतिहास भी चांद मे दाग की तरह दर्ज है। यही राजनीति भी है कि वह कब और कहाँ कैसे आपको ले जाती है।

प्रमाण पत्र लेते अशोक जाटव

जनपद चित्रकूट मे नई वाली राजनीति की संभावनाओं के साथ मुझे महसूस होता है कि एक समय आने पर अशोक जाटव राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर भी उभरती हुई शख्सियत होंगे। इसकी बड़ी वजह उनकी सोच और मिलनसार व्यक्तित्व साबित होगा। सर्वोपरि है कि आप हृदय से देश के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। जिन्हें अब शुभकामनाओं की बरसात हो रही है। बांदा सांसद आरके पटेल एवं प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह सहित प्रत्येक भाजपाई और समर्थकों ने बधाई संदेश प्रदान किए।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote