SHARE
जिलाधिकारी चित्रकूट अपने नामानुकूल अत्यंत आनंदित महसूस हो रहे थे। जनपद मे आते ही एक बड़ी उपलब्धि प्रिया मसाले के रूप मे उनके लिए और बुंदेलखण्ड के लिए दर्ज हो चुकी है। उनके चेहरे पर आनंद की अनुभूति जल मे सुबह के लालिमा युक्त सूर्य के समान साफ झलक रही थी।

चित्रकूट : जनपद नाम सोच समझकर रखा गया है जिसमे जनता का पद सर्वश्रेष्ठ है और इसलिए जिलाधिकारी का पद जनपद मे श्रेष्ठ है चूंकि जिलाधिकारी जनता के प्रशासनिक प्रतिनिध होते हैं। उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जनपद मे उद्योग और कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित हो चुके बृजेश त्रिपाठी से सीधी बातचीत की और उन्हें बधाई दी। प्रिया मसाले के डायरेक्टर बृजेश त्रिपाठी को विशिष्ट गुणवत्ता हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया है।

सिर्फ चित्रकूट ही नही अपितु चित्रकूट धाम मंडल मे राज्य स्तरीय पुरस्कार पहली बार किसी कंपनी को विशिष्ट गुणवत्ता हेतु मिला है। बुंदेलखण्ड मे रोजगार और उद्योग धंधे की दृष्टि से यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इसलिए जिलाधिकारी चित्रकूट अपने नामानुकूल अत्यंत आनंदित महसूस हो रहे थे। जनपद मे आते ही एक बड़ी उपलब्धि प्रिया मसाले के रूप मे उनके लिए और बुंदेलखण्ड के लिए दर्ज हो चुकी है। उनके चेहरे पर आनंद की अनुभूति जल मे सुबह के लालिमा युक्त सूर्य के समान साफ झलक रही थी।

बैठक के अंत मे उन्होंने प्रिया मसाले के डायरेक्टर बृजेश त्रिपाठी को छाया चित्र के साथ प्रशंसित शब्दों से नवाजा एवं भविष्य मे अधिक प्रगति करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया। उन्होंने कहा इस प्रकार के सम्मान से जनपद का मान बढ़ता है और स्वरोजगार के क्षेत्र मे अन्य युवाओं की लंबी कतार भविष्य मे तैयार होती है।

यह सच है कि बृजेश त्रिपाठी बड़ा उदाहरण बने हैं। बुंदेलखण्ड मे व्यवसाय को एक नई दिशा देने के लिए उनका नाम सदैव लिया जाएगा। जब कोई युवा ऐसी उपलब्धि हासिल करता है तब वह अपने कुल क्षेत्र और जनपद का गौरव बन जाता है और नई शुरुआत करने वाले युवाओं का साहस व प्रेरणादायक आदर्श व्यक्तित्व बन जाता है।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote