SHARE
उद्यमियों के संबोधन को सुनने के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बृजेश त्रिपाठी को युवा रत्न कहते हुए मंच पर शाल और श्रीफल सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान बांदा सांसद आरके पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे भी बृजेश त्रिपाठी को चित्रकूट के युवा रत्न कहते हुए प्रशंसा के गौरवमयी शब्दों से सुशोभित किया।

चित्रकूट : वोकल फाॅर लोकल कार्यक्रम का आयोजन चित्रकूट के सीतापुर मे हुआ। मंदाकिनी भवन चित्रकूट मे तीन दिवसीय वोकल फाॅर लोकल प्रोडक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। जहाँ पहुंचकर अपने जनपद मे बने प्रोडक्ट देख सकते हैं ले सकते हैं।

महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को लेते हुए वोकल फाॅर लोकल का नारा दिया था। उत्पादन के क्षेत्र मे भारत कैसे नंबर वन पोजीशन हासिल करे इस पर काम शुरू है। कुछ परिणाम भी प्राप्त होने लगे हैं।

जनपद चित्रकूट के युवा उद्यमी बृजेश त्रिपाठी उत्तर प्रदेश सरकार से गुणवत्ता की श्रेणी मे नंबर वन की पोजीशन पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। लोकभवन लखनऊ मे सम्मानित होने के बाद बिजनेस टायकून बृजेश लोकल फाॅर वोकल के कार्यक्रम मे सम्मिलित होने के लिए चित्रकूट आए। जिससे जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन मे हर्ष साफ झलक रहा था।

उद्यमियों के संबोधन को सुनने के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बृजेश त्रिपाठी को युवा रत्न कहते हुए मंच पर शाल और श्रीफल सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान बांदा सांसद आरके पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे भी बृजेश त्रिपाठी को चित्रकूट के युवा रत्न कहते हुए प्रशंसा के गौरवमयी शब्दों से सुशोभित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि केन्द्र की सरकार और प्रदेश की सरकार काम युवाओं के लिए विभिन्न रोजगार परक योजनाएं चला रही है। बृजेश त्रिपाठी जैसे युवा रत्न से सभी युवाओं को सीखना चाहिए कि कैसे काम करना है ? एक समूह बनाकर युवा व्यवसाय के क्षेत्र मे उत्पादन , मार्केटिंग आदि कार्य करके भारत देश को विश्व मे नंबर वन बना सकते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता देव त्रिपाठी ने कहा कि आज जो सरकार जनता ने चुनी है वह व्यापारियों को सम्मान देने का काम करती है और पहले की सरकारें फिरौती वसुलवाने का काम करती थीं। यह वही चित्रकूट है जो दस्यू प्रभावित था और अब बृजेश जैसे युवा रत्न चित्रकूट का गौरव बन रहे हैं।

वोकल फाॅर लोकल कार्यक्रम मे प्रिया मसाले की छाप छा गई और लकड़ी के खिलौने प्लास्टिक को कैसे रिप्लेस करेंगे इस विषय पर प्रकाश साकेत चौधरी ने डाला। उन्होंने कहा कि लकड़ी के खिलौनों की सैकड़ो डिजाइन तैयार हो चुकी हैं और इतने आकर्षक खिलौने बनेंगे कि बच्चे हों या बूढ़े सभी इन खिलौनों को पसंद करेंगे।

अंत मे जिला उद्योग अधिकारी ने जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन तथा आए हुए जन जन का आभार व्यक्त किया। भविष्य मे युवा छोटी सी शुरूआत कर चित्रकूट और बुंदेलखण्ड को मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाएं इसके लिए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपने संगठन के साथ बृजेश त्रिपाठी से बातचीत की जिसमे उन्होंने शीघ्र ही प्रिया मसाले की फैक्ट्री पर आमंत्रित किया।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote