SHARE
महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए अच्छा माहौल मिला है। इसलिए नारी शक्ति पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को संयुक्त रूप से धन्यवाद कहती है।

चित्रकूट : धर्म नगरी चित्रकूट के सीतापुर मे शनिवार को शक्ति संवाद का आयोजन हुआ। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा चित्रकूट ने महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जिसमे स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक कार्यों मे सक्रिय नारी शक्ति सैकड़ो के तादाद मे सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि नारी शक्ति के साथ संवाद का सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे स्वयं सहायता समूह की बहनों ने कार्य व गतिविधि की जानकारी दी और बोलीं कि केन्द्र मे मोदी सरकार आने के बाद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से नारियों को खूब सहायता मिली है। एक आशा बहन ने कहा कि पहले की तुलना मे अब जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ रहते हैं। नारियों के जीवन मे यह बदलाव अच्छे भविष्य का सूचक है।

Add

महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए अच्छा माहौल मिला है। इसलिए नारी शक्ति पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को संयुक्त रूप से धन्यवाद कहती है।

इस कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नारी हित मे चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तो वही पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी व भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने से अब संसद भवन मे भी गांव की महिलाओं दस्तक देंगी , उनकी धमक विधानसभा और संसद भवन मे गूंजेगी।

पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी ने सबसे पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया फिर तैतीस प्रतिशत आरक्षण पारित कर महिलाओं को सबसे बड़ा अधिकार दिया है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी , डा. आलोक कुमार पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम मे पूर्व महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष ममता सिंह गौर  महिला मोर्चा महामंत्री विनिता द्विवेदी , उपाध्याय राखी चौबे , नगर अध्यक्ष अर्चना सिंह , पार्वती पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व सैकड़ो की संख्या मे नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote