SHARE

By :- Saurabh Dwivedi

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मातृशक्ति संघ ने मुख्य भूमिका निभाई।

मातृशक्ति संघ की जिलाध्यक्ष ज्योति करवरिया ने कहा कि गोरखधाम पीठ के महंत व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन सभी के लिए गर्व का दिन है। वह मात्र एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि तपस्या पश्चात महंत की उपाधि प्राप्त हैं। अपने जीवनकाल में हिन्दुत्व के प्रसार एवं जनहित हेतु अनेको कार्य किए। गोरखपुर के सांसद रहते हुए जनता दरबार लगाकर बीमार , पीड़ित और असहाय सभी के लिए काम करते रहे। वह दिन भी आया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एक मात्र लोकप्रिय चेहरा बन सके। अतः आपके जन्मदिन पर गरीबों को फल वितरण करना ही उत्तम कार्य था।

विश्व हिन्दू महासंघ के पुरुष शाखा के जिलाध्यक्ष उदयवीर पंवार ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग से इक्यावन किलो फल वितरण जैसे बड़े कल्याणकारी कार्य को पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हिन्दू महासंघ गरीब , पीड़ित और वंचितों के लिए कार्य करता रहेगा।

इस दौरान सीमा निगम सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के सतायु होने की कामना के साथ आशाएं जताई कि उनके शासन में प्रजा संतुष्ट व सुखमय रहेगी।

image_printPrint
4.00 avg. rating (84% score) - 3 votes