SHARE

संयुक्त मोर्चा चित्रकूट का कार्यक्रम विधानसभा वार कर्वी विधानसभा एवं मानिकपुर विधानसभा मे संपन्न हुआ। मानिकपुर विधानसभा मे मुख्य अतिथि बनकर आए देवेश कोरी से हमारी खास बातचीत हुई जिसमे उन्होंने लोकसभा चुनाव के संबंध मे बहुत सटीक बातें कहीं।

जब हमने संयुक्त मोर्चा क्या है ? का सवाल किया तो उन्होंने बताया कि यही तो भाजपा संगठन की शक्ति है और काम करने का सबसे उत्तम तरीका जब एक ओर देश भर मे विपक्ष एकजुटता का संदेश देने का प्रयास कर रहा है तो वहीं भाजपा ने सभी मोर्चो को एक मंच मे लाकर विपक्ष को जवाब देने का शानदार तरीका निकाला है।

भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा , पिछड़ा मोर्चा , किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा और महिला मोर्चा विपक्ष को धराशायी करने के लिए पर्याप्त है जो एक ताकत बनकर आगामी लोकसभा चुनाव मे काम करेगा।

वह कहते हैं कि देखिए भाजपा का मुख्य संगठन तो विपक्ष से नही बल्कि जनता के लिए लड़ाई लड़ेगा , मुख्य संगठन को विपक्ष से लड़ने की जरूरत ही नही है वह तो जनता तक सही जानकारी पहुंचाना और लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाएगा उसी का एक बड़ा निर्णय संयुक्त मोर्चा बनाकर लोकसभा चुनाव के पहले सक्रिय करना है।

जब उनसे हमने एक और सवाल किया कि पीएम मोदी हैट्रिक कैसे बनाएंगे ? तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके हैट्रिक बनाने मे उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रदेश मे योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार पर जनता का भरोसा है जिसके बलबूते पर पहली बार 80 की अस्सी सीटें लोकसभा की उत्तर प्रदेश से भाजपा की झोली मे जाएंगी। जो पीएम मोदी को हैट्रिक बनाने के लिए यार्कर का काम करेंगी और विपक्ष इस चुनाव मे क्लीन बोल्ड हो जाएगा।

बांदा चित्रकूट लोकसभा मे भाजपा विजय के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि यहाँ की जनता का पूर्ण विश्वास भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे निर्माण और होने वाले डिफेंस कॉरीडोर के निर्माण से जनता को विश्वास है कि भाजपा है तो विकास है , अब व्यक्ति नही बल्कि व्यक्तित्व पर जनता विश्वास करती है जैसे प्रदेश मे योगी जी का महान व्यक्तित्व एवं देश मे मोदी जी का महान व्यक्तित्व दोनो मिलकर जनता के लिए महापुरूष जैसा व्यक्तित्व हो जाते हैं इसलिए नए भारत के निर्माण मे एक वोट एक वोट कमल के फूल पर पड़ेगा और लोकसभा चुनाव मे बांदा की सीट विजयी होंगे।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote