
एक्चुअल मे लड़ाई बूथ पर ही लड़ी जाती है इसलिए बूथ से अधिक महत्वपूर्ण क्या हो सकता है ? बूथ पर फोकस मतलब समस्याओं का अंत और साहस का आ जाना। बूथ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आसपास के बारे मे सबकुछ जानना।
कहां चुनौती है ? कहां समस्या है ? चुनौती और समस्या पर काम करके बूथ के कार्यकर्ता को सबसे मजबूत बनाना। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष दल के सबसे महत्वपूर्ण योद्धा हैं।

चित्रकूट कर्वी विधानसभा 236 के रमयापुर गांव मे पहुंचकर बूथ नं 240 व 241 के बूथ अध्यक्ष राममन गर्ग व रामेश्वर मिश्र ओमप्रकाश मिश्र और पूर्व महामंत्री प्रदीप त्रिपाठी जी सहित दर्जनों भाजपा समर्थकों से मुलाकात अविस्मरणीय रही। विजय का मूल मंत्र भाजपा के गांव के कार्यकर्ताओं को आता है जो हर समय काम करके विचारधारा का विजय ध्वज लहराए रहते हैं।

वर्ष 2024 देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिसका महत्व वैश्विक स्तर पर भी है। श्रीराम मंदिर बन रहा है जो सनातन धर्म हिन्दू धर्म संस्कृति के लिए 500 से ज्यादा वर्षों की प्रतीक्षा का परिणाम है। और भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसने राम मंदिर के लिए आंदोलन किया और हर मंच पर खुलकर बात रखी वरना वंचित रहता सनातन समाज अपने प्रभु राम के मंदिर से , ऐसी बातें बूथ का कार्यकर्ता करता है।
दुगने उत्साह से बूथ का कार्यकर्ता लगेगा ताकि विजय श्री प्रदान कर राम मंदिर की दक्षिणा तो दे सकें और समाज का हर जाति वर्ग का व्यक्ति एक बार फिर मोदी सरकार 2024 के लिए काम करेगा।
इसलिए कह रही हूं कि मेरा बूथ सबसे मजबूत चूंकि बूथ का कार्यकर्ता राम भक्त के भाव से डटकर काम करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देने वाले गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के वैचारिक सपनों को बूथ अध्यक्ष और हर कार्यकर्ता साकार करेगा।
मैं भी एक कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य कर रही हूं और सचमुच जमीनी कार्य करके संतुष्ट होना और अत्यधिक आत्मविश्वास का आ जाना हमारे व्यक्तित्व के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है और हमारे दल के लिए भी तो बूथ का हर कार्यकर्ता जमीनी कार्य के लिए डट जाएगा ऐसी उम्मीद है।