SHARE
एक आदर्श समाज ही आदर्श सरकार का चुनाव कर सकता है जो समाज राम और रामायण मे रम जाएगा उसका प्रत्येक व्यक्ति आदर्श व्यक्तित्व का धनी होगा जिससे भविष्य मे आदर्श सरकार ही समाज मे शासन कर सकेगी।

चित्रकूट : सरकार द्वारा प्रमुखता मिलने से चित्रकूट अब भव्य और दिव्य होता जा रहा है। उसके आध्यात्मिक – धार्मिक स्वरूप का प्रभाव क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है।

रामायण दर्शन के उद्घाटन के अवसर पर बांदा सांसद आरके पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे के कुछ ऐसे ही वक्तव्य रहे। वनवासी श्रीराम के व्यक्तित्व से ही राम पूज्यनीय हैं। वनवास के समय चित्रकूट मे 12 वर्ष व्यतीत किए तो चौदह वर्ष बाद सत्ता मे आई योगी सरकार चित्रकूट को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र मे प्रमुखता से स्थापित करने के लिए तैयार नजर आ रही है।

हवाई अड्डा निर्माण पूर्ण होने के उपरांत विदेशी पर्यटकों का आवागमन संभव होगा तो दर्शनीय स्थल भी स्तरीय होने चाहिए। थ्रीडी टेक्नोलॉजी पर आधारित रामायण दर्शन एक स्तरीय दार्शनिक स्थल है जहाँ श्रीराम की दार्शनिकता और जीवन दर्शन देखने वालों को स्पष्ट झलकेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव और जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने साझा वक्तव्य जारी कर कहा कि अन्य सरकारों मे और भाजपा सरकार मे यही अंतर है जो योगी सरकार कर के दिखा रही है।

भविष्य की एडवांस पीढ़ी थ्रीडी टेक्नोलॉजी मे रामायण दर्शन बेहद कम समय मे करेगी तो उनकी रूचि इस ओर बढ़ेगी और फिर राम और रामायण का अध्ययन करने की ओर प्रेरित होगी जिससे एक आदर्श पीढ़ी तैयार होगी।

एक आदर्श समाज ही आदर्श सरकार का चुनाव कर सकता है जो समाज राम और रामायण मे रम जाएगा उसका प्रत्येक व्यक्ति आदर्श व्यक्तित्व का धनी होगा जिससे भविष्य मे आदर्श सरकार ही समाज मे शासन कर सकेगी।

श्रीराम भारत की मूल आत्मा हैं। सनातन धर्म के मूल मे भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम स्थापित हैं। अयोध्या मे मंदिर निर्माण और चित्रकूट का विकास रामायण दर्शन की स्थापना से एक साथ होता दिख रहा है।

करीबन 9 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ राम दर्शन कामतानाथ परिक्रमा मार्ग मे स्थित है , परिक्रमा कर रहे श्रद्धालू कुछ देर वातानुकूलित वातावरण मे राम दर्शन करेंगे फिर परिक्रमा मे आगे बढ़ेंगे। यह ठहराव का अच्छा स्थल है और जीवन मे भी ठहराव आएगा राम दर्शन से , कामतानाथ कामनाओं को पूरा करते हैं और राम व्यक्तित्व का मूल हैं।

पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश चित्रकूट के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। चित्रकूट मे अपार संभावनाए हैं जो अब सामने आ रही हैं।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote