SHARE
कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कालेज की बेटियों को सेनेटरी पैड मशीन गिफ्ट की। आधुनिक युग मे बेटियां आधुनिकता के साथ कदम से कदम बढ़ाकर चलें।

राजनीति मे सफलता के शीर्ष वर्ष किसी भी नेता के जीवन को सर्वोच्च शिखर पर ले जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष का संकलन महत्वपूर्ण है जो राजनीति मे कदम रखने वाले युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और प्रेरणादायक हैं। एक राजनेता ही नही वरन धर्म और आध्यात्म के संपूर्ण व्यक्तित्व हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा मनाने के साथ साथ देश मोदी के 20 साल से भी रूबरू हो रहा है। देश के विभिन्न भू भाग मे मोदी के 20 साल कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसी संदर्भ मे जनपद चित्रकूट मे पहले बुद्धिजीवी समिट का आयोजन हुआ फिर मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र मे स्नातक छात्रों के बीच मोदी के 20 साल का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिसमे मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप मे विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर चित्रकूट के मानिकपुर आए। उन्होंने Modi@20 पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। युवाओं के समक्ष बोलते हुए युवा नरेन्द्र मोदी , हिमालय के मोदी और नेता के रूप मे नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि स्टेशन मे चाय बेचने से लेकर सेना के प्रति सेवा भावना उनके देश प्रेम और भक्ति की सबसे पहली झलक मिल जाती है। जब मोदी जैसा सूर्य उदित हो रहा था तब उसकी लालिमा देखते बनती है जो हमारी कल्पनाओं मे साकार हो जाती है।

राजनीति मे पूर्ण सक्रिय होने से पहले वह हिमालय मे संत समाज के साथ रहे और उनके समागम से साधना और शक्ति अद्भुत समावेश हमारे प्रधानमंत्री मे हो सका। केदारनाथ धाम मे 20 वर्ष की उम्र मे प्रधानमंत्री कड़ी साधना करते हैं जिसकी झलकियाँ आज भी देखने को मिल जाती है।

उनके नेतृत्व मे आज भारत विश्व की सबसे बडी ताकत बनकर उभर रहा है। रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध मे अगर शांति और सद्भाव की बात को किसी ने दमदार तरीके से उठाया तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। हाल ही मे संपन्न हुई संयुक्त राष्ट्र सभा मे अमरीका के राष्ट्रपति ने साफ इशारा मोदी और भारत की ओर किया कि एक ऐसा प्रधानमंत्री और राष्ट्र है जो शांति और एकता का सबसे बड़ा पक्षधर है और सशक्त आवाज है जिसको संयुक्त राष्ट्र सभा मे स्थाई जगह मिलनी ही चाहिए।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे आंतरिक भारत और विदेश नीति दोनो मजबूत हुई है। आज दुनिया शांति और सद्भाव के लिए भारत की ओर देखती है तो यह वैश्विक स्तर पर हमे गौरवान्वित करने वाली बात है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तिरंगा झंडा की ताकत साफ नजर आई कि भारतीय तिरंगा लेकर निकल पड़े और किसी भी भारतीय पर रूस और यूक्रेन दोनो ओर से गोली नही चली , यह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए बड़ा संदेश भी रहा कि यह सशक्त भारत की ताकत है।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि मोदी के 20 साल कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। जिसमे यूथ ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ली , बहुत से युवाओं ने यह सीखा कि सफलता अर्जित करने के लिए व्यक्तित्व का कितना असर पड़ता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि देश की अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री मोदी वर्तमान मे सबसे बड़े आदर्श व्यक्तित्व हैं। वह कहते हैं खुद मैंने उनके जीवन से राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र प्रेम का बड़ा पाठ पढ़ा है। शून्य से शुरूआत कर शिखर तक पहुंचने की यात्रा की सफलता का सबसे बड़ा व्यक्तित्व भारत मे अगर कोई है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

एक युवा को जैसा अनुशासित जीवन व्यतीत करना चाहिए वैसा युवा जीवन और 70 + की उम्र मे जैसा जीवन जीना चाहिए वैसे स्वरूप मे प्रधानमंत्री को बच्चे , युवा और बुजुर्ग सभी देख रहे हैं। इससे प्रेरणा मिलती है कि जीवन जब देश और समाज के लिए समर्पित हो जाता है तो नरेन्द्र मोदी जैसा व्यक्तित्व 20 वर्ष मे सिर्फ देश ही नही विश्व मे निखर कर सामने आ जाता है।

इस कार्यक्रम मे सैकड़ों स्नातक छात्र उपस्थित रहे जिन्होंने अपने जीवन को देश सेवा मे समर्पित करने के लिए संकल्प लिया। वह बोले सेवा के किसी भी क्षेत्र मे रहें लेकिन यह मूल मंत्र मिल गया है राष्ट्र उत्थान समाज उत्थान मे जीवन उत्थान निहित है। हम अपने प्रधानमंत्री के प्रेरणात्मक व्यक्तित्व का अनुकरण करते हुए जीवन जिएंगे और राष्ट्र सेवा करेंगे।

कार्यक्रम मे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कालेज की बेटियों को सेनेटरी पैड मशीन गिफ्ट की। आधुनिक युग मे बेटियां आधुनिकता के साथ कदम से कदम बढ़ाकर चलें।

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote