SHARE

By – Saurabh Dwivedi

ब्लाक मुख्यालय पहाड़ी : – अंग्रेजी नववर्ष के साथ छब्बीस जनवरी को भारतीय संविधान का दिन भी आ जाता है। इस दिन सम्पूर्ण राष्ट्र हर्षोल्लास के साथ इतिहास और भविष्य का वर्णन करता है। इसी प्रकार ब्लाक मुख्यालय पहाड़ी में खण्ड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह के निर्देशन में ध्वजा रोहण के बाद सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख रेखा यादव की गरिमामय उपस्थिति रही।

शुरूआत में ब्लाक के कर्मचारी – गण अपने विचार रखकर देश के आन – बान और शान का वर्णन किया। सचिव जगदीश पटेल ने बड़ी भावपूर्ण अभिव्यक्ति देते हुए कम शब्दों में वर्तमान व्यवस्था पर करारी चोट कर गए। चंद लाइन के वाक्य विन्यास में निर्माण कार्यों की बदहाली पर करारा प्रहार कुछ इस तरह किया –

” भारत माँ को लूटे , भारत माँ को जय।
कल उद्धाटन , परसों लिखा जाए – कृपया धीरे चलें पुलिया कमजोर है।। “

यह तीखी प्रतिक्रिया बहुतों को सीख प्रदान करती है। निर्माण कार्य में ईमानदारी बरतने से राष्ट्र एवं राष्ट्रीय कोष को लाभ होगा। शायद यही कहना चाहते थे।

स्वयं ब्लाक प्रमुख रेखा यादव ने अपने वक्तव्य में जनहित के कार्यों को संवेदनशीलता से संज्ञान में लेने की बात कही एवं इसी को मानव सेवा का निहितार्थ प्रदान कर कम समय व कम शब्दों में संविधान की मंशा को मन – मस्तिष्क में व्याप्त करा दिया। एक महिला प्रमुख बहुत कम बोलते हुए सुनी जाती है। परंतु यह अपने आप में मिशाल हैं कि वे एक अच्छी वक्ता हैं। यह भी आशा की जा सकती है कि राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश कर प्रखर वक्ता बन सकें व जनहित के कार्यों में भविष्य में अच्छी भूमिका निभा सकें। एक महिला प्रमुख के अंदर व्याप्त प्रतिभा इस ओर इशारा अवश्य करती है।

खण्ड विकास अधिकारी स्वयं सुलझे हुए व्यक्तित्व के हैं व विकास कार्यों में रफ्तार लाने के लिए हाईवे के स्वरूप में व्यक्तित्व प्रदर्शित होता है। जैसे कि हाईवे में तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं व संयोजन से रफ्तार कायम रहती है। वैसा ही असाधारण व्यक्तित्व नजर आता है। संविधान दिवस के इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से सद्व्यवहार के साथ जनहित के कार्य करने को लेकर प्रेरणा प्रदान की। ब्लाक के अंदर का अच्छा माहौल विकास कार्यों को गति प्रदान करता है। वक्तव्य के माध्यम से गणतंत्र को ग्राम स्तर पर साकार करने के लिए ब्लाक की जिम्मेदारी को प्रमुखता से रखा।

वहीं प्रमुख प्रतिनिधि देशराज सिंह यादव ने गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। इस अवसर पर सभी को राष्ट्र सेवा के परिपूर्ण करने के लिए अच्छे शब्दों का चुनाव कर आजादी से लेकर संविधान के निर्माण तक की गाथा कम शब्दों में पिरो दी। इससे पहले लगभग दर्जन भर कर्मचारियों ने अपनी बात कहकर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का संचालन साकेत मिश्र ने सकुशलता पूर्वक किया। संचालन के दृष्टिकोण से सर्वगुण संपन्न नजर आए। प्रत्येक वक्ता को उत्साह पूर्वक बुलाना एवं उनकी कही बात का विश्लेषण कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकृष्ट किए रहे। इस दौरान सचिव कृष्णकांत द्विवेदी सहित समस्त जिम्मेदार अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे। एक बात प्रमुखता से छाई रही कि महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवो में बसती है। अतः गांव का विकास , गांव की जनता का सुख ही भारत का विकास है। कुल मिलाकर ब्लाक परिसर के अंदर इस प्रकार का चिंतन – मंथन समाज को एक नई दिशा अवश्य प्रदान करता है।

image_printPrint
0.00 avg. rating (0% score) - 0 votes