SHARE

भाजपा ने महिला विंग द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने की शुरूआत की है। रचनात्मक कार्य की दृष्टि से भाजपा की यह शुरूआत काफी अच्छी मानी जा रही है। ग्रामीण अंचल मे महिलाओं को सम्मानित करने से बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी से इस संबंध मे वार्ता हुई। हाल ही उन्होंने जनपद स्तर पर एक बैठक मे 10 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया है। जिसमे समाज के हर क्षेत्र 10 महिलाओं का चयन किया गया है। जिन्होंने अपने अपने कार्य क्षेत्र मे बढ़िया प्रदर्शन किया था।

सम्मानित हुई महिलाओं के कार्य से ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरूष भी लाभान्वित होते हैं लेकिन बहुत कम महिलाएं बाहर काम करने के लिए निकल पाती है और बुन्देलखण्ड क्षेत्र तो इस मामले मे आज भी खूब पिछड़ा माना जाता है। फिलहाल बुन्देलखण्ड मे बहुत सी महिलाएं काम करने के लिए बाहर निकलने लगी हैं और सक्रिय हुई हैं।

सरकार के प्रयास से स्वयं सहायता समूह मे भी महिलाएं यहाँ काम करने लगी हैं और तमाम व्यक्तिगत योग्यता के चलते काम कर रही हैं जैसे दस महिलाओं मे डा. मोनिका शुक्ला चिकित्सा क्षेत्र मे काम करती हैं और अब भी पढ़ाई जारी रखे हैं। इन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सहेली चिकित्सक के रूप मे शानदार काम किया है।

ऐसे ही 9 महिलाओं मे कुछ राजनीति के क्षेत्र मे स्वतंत्र कार्य कर रही हैं तो वहीं सामाजिक स्तर पर महिला उत्थान के लिए काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

दिव्या त्रिपाठी कहती हैं कि भाजपा मे काम करना उन्हें इसलिए अच्छा लगता है कि यह दल समाज के हित के लिए काम करता है जैसे देखिए ग्रामीण अंचल मे महिलाओं को सम्मानित करने से उन्हें मानसिक लाभ होगा और पुरूष समाज के बीच वह गर्व महसूस करेंगी , जब कार्य की बदौलत महिलाएं सम्मानित होंगी तो और बहुत सी महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी और उनके घर के पुरूष भी सहयोग करेंगे।

उनका कहना है कि भाजपा इसलिए सबसे अलग प्रकार का दल है और अपनी कार्यशैली व लगातार चिंतन की बदौलत भाजपा की पहुंच आज जनता के हर वर्ग तक है। जैसे सुषमा स्वराज अवार्ड की सोच कितनी सराहनीय है कि आज भारत के ग्रामीण अंचल की महिलाएं सम्मानित होकर भविष्य मे राज्य और राष्ट्र फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर सम्मानित हो सकती हैं तो सुषमा स्वराज अवार्ड हर महिला के उज्जवल भविष्य का द्वार खोलता है।

इस मौके पर महिला मोर्चा चित्रकूट की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं और कार्यक्रम खूब रोचक रहा जहाँ सम्मानित हुई महिलाओं के चेहरे मुस्कान से खिल उठे। 

image_printPrint
5.00 avg. rating (98% score) - 1 vote